Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने चुराए पति निक जोनस के कपड़े

priyanka nick

प्रियंका पति निक जोनस कपड़े

नई दिल्ली| प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद पर बने मीम्स भी शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह व्हाइट ट्रैक सूट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही निक की भी एक फोटो है जिसमें वह भी वैसा ही ट्रैक सूट पहना है। प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘निक जोनस तुम्हारे कपड़े चुराने में बहुत मजा आता है।’

प्रियंका का यह पोस्ट फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। प्रियंका के साथ फोटो में पेट डॉग डायना भी है।

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ शेयर की हल्दी की तस्वीरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग के लिए प्रियंका जर्मनी में हैं। फिल्म में कैरी-ऐन मोस, कियानू रीव्स लीड रोल में नजर आएंगे. हाल में बर्लिन में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है जो कोरोना वायरस के कारण मार्च में रोक दी गई थी।

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने फिल्म द व्हाइट टाइगर से कुछ फोटोज शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था, ‘द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हूं। यह अमेरिका की एक अप्रवासी की कहानी है। वह अपने पति के साथ भारत में है, जो बिजनेस के लिए घूम रहा है। और फिर कहानी बदल जाती है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सबको बताने की जरूरत है।  द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

Exit mobile version