Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निक जोनस से शादी करने से पहले कन्फ्यूज थीं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra & Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस

नई दिल्ली| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में साथ में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। निक ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर कर फैन्स को करवा चौथ की बधाई दी थी। अब हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात की। प्रियंका का कहना है कि लंबे समय तक मुझे पता ही नहीं था कि मैं शादी के लिए तैयार भी हूं या नहीं ?

प्रियंका ने आगे कहा, ‘शादी के 2 साल बाद अब वह कम्फर्टेबल हैं। बता दें कि लॉकडाउन में प्रियंका और निक ने साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।’

शहनाज गिल ने लाइव आकर अपनी सगाई को लेकर बताई ऐसी बात

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान निक के बारे में क्या नया जाना। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘इतने दिन साथ समय बिताने के बाद भी मैं उन्हें पसंद कर रही हूं(हंसते हुए)। साथ में बहुत मजा आया। हमने आज तक इतना समय साथ में नहीं बिताया। कोविड की वजह से हम साथ में समय बिता पाए। हम अपने नए घर में शिफ्ट हुए।’

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह कुछ दिनों पहले हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग के लिए जर्मनी गई हुई थीं। वह हाल ही में वहां से वापस यूएस आकर पति निक जोनस के साथ अपनी फोटो शेयर की थी।

Exit mobile version