Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए लिखा ‘थैंक्यू’ नोट

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस

नई दिल्ली| बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो साल हो चुके हैं। निक जोनस संग वह बहुत खुश हैं। दोनों की लव-स्टोरी काफी इंट्रस्टिंग भी है। हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका का बर्थडे काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। इसपर प्रियंका ने उनके लिए एक थैंक्यू नोट लिखा है। साथ ही दोनों की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है। दोनों ही एक दूसरे को किस करते और टाइटली गले लगाते नजर आ रहे हैं। यह एक मिरर सेल्फी फोटो है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना को मिला सुब्रमण्यम स्वामी का साथ

प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं कि मैं यह अपनी जिंदगी के सबसे खुश इंसान के लिए लिख रही हूं। दो साल पहले आज ही के दिन तुमने मेरे से शादी के लिए पूछा था। उस समय मेरे पास शब्द नहीं थे और मैंने हां कर दी थी। लेकिन अब मैं रोज तुम्हें हां करने के लिए तैयार हूं। पेंडेमिक के चलते तुमने मेरा जन्मदिन और यह वीकेंड काफी खास बनाया। शुक्रिया हर समय मेरे बारे में सोचने के लिए। दुनिया की मैं सबसे खुशनसीब लड़की हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, निक जोनस।

निक जोनस इस पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखते हैं कि शुक्रिया मुझे हां कहने के लिए। मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं, ब्यूटीफुल। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका में घर पर होम क्वारंटाइन्ड हैं। दोनों ही परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका अपने फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं और उनके साथ लाइव चैट करती रहती हैं।

Exit mobile version