Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने शादी की दूसरी सालगिरह में पति के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

नई दिल्ली| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज शादी की दूसरी साहिरह है। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सड़क पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चल रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हैप्पी दूसरी एनिवर्सरी मेरी जिंदगी के प्यार। हमेशा मेरे साथ रहना। मेरी ताकत…मेरी कमजोरी..मेरे सब कुछ। आई लव यू निक जोनस।’

कृष्णा अभिषेक ने किया भारती सिंह को सपोर्ट

वहीं निक ने प्रियंका के साथ शादी की फोटो शेयर की है और लिखा, ‘2 साल हो गए इस खूबसूरत और शानदार महीला से शादी किए हुए। हैप्पी एनिवर्सरी प्रियंका चोपड़ा…आई लव यू।’

बता दें कि प्रियंका के साथ 3 डेट्स के बाद ही निक ने अपनी मां को कहा था कि उन्होंने अपनी पार्टर मिल गई है। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को साल 2018 में शादी की थी।

लॉकडाउन में प्रियंका और निक ने साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान निक के बारे में क्या नया जाना। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘इतने दिन साथ समय बिताने के बाद भी मैं उन्हें पसंद कर रही हूं(हंसते हुए)। साथ में बहुत मजा आया। हमने आज तक इतना समय साथ में नहीं बिताया। कोविड की वजह से हम साथ में समय बिता पाए। हम अपने नए घर में शिफ्ट हुए।’

Exit mobile version