Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तैमूर के लिए IPL में ‘जगह बनाने’ की कोशिश पर आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

Priyanka Chopra Reaction

तैमूर अली खान क्रिकेट आईपीएल

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए की फोटो शेयर की थी। इसपर प्रियंका चोपड़ा का दिल जीत लेने वाला रिएक्शन आया है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “यह तो जीन्स में है।”

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का क्रेज इस समय लगभग पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड पर भी इन दिनों आईपीएल का बुखार चढ़ा हुआ है। तमाम एक्टर-एक्ट्रेस इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। करीना कपूर खान भी इससे अलग नहीं हैं।

सारा ने बताया- तुषार कुमार संग रिलेशनशिप था काफी अब्यूजिव

उन्होंने हाल ही में तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।” दरअसल, करीना कपूर खान ने यह पोस्ट तैमूर की ओर से की। बता दें कि फोटो में तैमूर ने काले रंग की जीन्स और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर पिच पर खड़े नजर आ रहे हैं और खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। करीना ने यह फोटो गुरुग्राम के पटौदी पैलेस से शेयर की है।

तैमूर के पिता बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान है। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी थे, जो भारत के जाने-माने क्रिकेटर रह चुके हैं। इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा के अलावा पूनम दमानिया ने भी कॉमेंट किया है। सभी ने हार्ट इमोजी के साथ तैमूर को क्यूट बताया है।

Exit mobile version