Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?’, इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रियंका गांंधी ने बोला हमला

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देश में इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटी है। अब प्रियंका गांंधी (Priyanka Gandhi) ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने x पर लिखा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया, बदले में इन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि,  41 कॉरपोरेट समूहों पर ED, CBI और IT ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया। उन्होंने आगे लिखा कि, 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया।

दिल्ली में अब चलेगी ‘जेल’ से सरकार, ED की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

प्रियंका गांंधी (Priyanka Gandhi) ने आगे लिखा कि, देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?

Exit mobile version