Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका गांधी ने लालू से जताई सहानुभूति, भाजपा पर कसा तंज

priyanka-lalu

priyanka-lalu

पटना। चारा घोटाले (Fodder Scam) के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो (Lalu Yadav) को दोषी करार दिये जाने के बाद कांग्रेस (Congress) अब उनके साथ सहानुभूति (sympathy) जताने में लगी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज ट्वीट कर लालू यादव (Lalu Yadav) पर राजनीति के कारण हमला करने का आरोप भाजपा (BJP) पर लगाया है।

उन्होंने लिखा है, ”भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।”

प्रियंका का हमला, बोलीं- युवाओं के एजेंडे को दबाने में लगा है प्रशासन

प्रियंका के इस ट्वीट को राजद की ओर से रीट्वीट कर उनके समर्थन पर धन्यवाद कहा गया है। राजद की ओर से कहा गया है कि ”शुक्रिया प्रियंका जी, सत्ता तेरा जुल्म बहुत तो हमारी भी तैयारी है, लालू जी के साथ खड़ा एक-एक बिहारी है। लालू जी सदा उनसे लड़े हैं जो लोगों को दबाते हैं, सताते हैं और आपस में लड़ाते हैं। निसंदेह, देर-सवेर जीत न्याय की ही होगी। हम सब संघियों से डरने वाले नहीं है।”

चारा घोटाला: लालू यादव का अमंगल जारी, डोरंडा केस में भी दोषी करार

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से करीब 139 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में लालू यादव को 15 फरवरी को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में दोषी ठहराया गया है। इस मामले में उनकी सजा का एलान 21 फरवरी को किया जाएगा। लालू यादव इन दिनों रांची के रिम्स पुलिस सुरक्षा में उपचाररत हैं।

Exit mobile version