Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेतों में काम रही महिलाओं से मिली प्रियंका गांधी

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तमरसेपुर गांव में खेत में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पूर्वांचल के प्रवेश द्वार बाराबंकी से विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी अभियान शुरू करने जा रही हैं। यहां की जैदपुर विधानसभा में वो जनसभा को संबोधित करेंगी।

वो यहां किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों समेत तमाम लोगों के विकास के लिए प्रतिज्ञा लेंगी। वो पूरे सूबे में भ्रमण करने वाली चार प्रतिज्ञा यात्राओं में से एक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का CM पुष्कर ने लिया जायजा, जल्द मुआवाजा देने के दिए निर्देश

कांग्रेस पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सफलता को लेकर हर मुमकिन कोशिश शुरू कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान संभाल रखी है।

प्रियंका गांधी सूबे में हाशिये पर जा चुकी कांग्रेस पार्टी को पुराना मुकाम दिलाने में लगी हैं। यही वजह है कि वो कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रही हैं

Exit mobile version