Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रेन से ललितपुर पहुंची प्रियंका गांधी, मृतक किसान के परिजनों के करेंगी मुलाकात

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद की कथित समस्या के चलते चार किसानों की मौत की खबर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार सुबह ललितपुर पहुंचीं। इससे पहले उन्होनें लखनऊ के चारबाग रेलव्व स्टेशन पर कुलियों के एक ग्रुप से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होनें उनका हाल जान। कुलियों ने प्रियंका गांधी को जीविका से जुड़ी समस्याओं को बताया। साथ ही लॉकडाउन के वक़्त स्टेशन बंद होने के चलते हो रही समस्याओं को उनहोंनें प्रियंका को बताया।

कुलियों की समस्या सुनने और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भीड़ से होती हुई स्टेशन पर पहुंचीं और ललितपुर के लिए रवाना हो गईं। ट्रेन से ललितपुर जाने का प्रोग्राम अचानक बना। चारबाग स्टेशन पर लोगों के भीड़ के बीच ही प्रियंका ट्रेन में अपने बोगी तक पहुंचीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस ए-1 बोगी में सफर किया, उसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सीट पर पैर ऊपर करके बैठीं प्रियंका कुछ लोगों से बातचीत कर रही हैं। उनसे किसानों की परेशानियों के बारे में जानकारी ले रही हैं।

प्रियंका गांधी मृतक किसान के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह करीब सात बजे ललितपुर आईं।

दरअसल, ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुंदेलखंड में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों को दो- दो दिन तक लाइनों में लगना पड़ रहा है।

ललितपुर की यात्रा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा था, ‘किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं, किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं, खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है।’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी बृजलाल खाबरी, बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल आदि के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का स्वागत किया। फिर कांग्रेस महासचिव रेलवे स्टेशन से कार से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचीं। रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा का कस्बा पाली में कथित रूप से खाद नहीं मिलने एवं कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान बल्लू पाल के घर पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां वह मृतक किसानों के परिवार जन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगी। उसके बाद वह मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन के लिए जाएंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

Exit mobile version