• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर दिखा प्रियंका गांधी का ‘फिलिस्तीन प्रेम’, संसद में ‘Palestine’ लिखा बैग लेकर पहुंची

Writer D by Writer D
16/12/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) का एक बार फिर फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। प्रियंका गांधी “Palestine” लिखे बैग को लेकर संसद पहुंची हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग में फिलिस्तीन लिखा हुआ है। इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं और उन्होंने सीधा मैसेज दिया है।

ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।

इस मुलाकात में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के साथ अपना समर्थन साफ तौर पर झलकाया था। उन्होंने आजादी हासिल करने के लिए फिलिस्तीनी लोगों के संघर्ष के लिए अपने समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही फिलिस्तीनी हितों के लिए जी रही हैं और इसके न्याय में यकीन रखती हैं। इसके अलावा उन्होंने बचपन में फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की भारत यात्रा के दौरान कई बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से उनकी मुलाकात का भी जिक्र किया था।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने की इजराइल की निंदा

फिलिस्तीनी राजदूत से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध में फिलिस्तीन के साथ खड़ी साफ नजर आई थी। उन्होंने मीटिंग के दौरान गाजा में चल रही इजराइली सेना की कार्रवाइयों की निंदा की और क्षेत्र में हो रहे विनाश और तबाही के लिए दुख जताया। कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं हर उस मां के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिसनेइस जंग में अपना बच्चा खोया है। साथ ही उन्होंने गाजा में संकट को संबोधित करने में अंतरराष्ट्रीय ग्रुप की चुप्पी की भी आलोचना की। प्रियंका गांधी ने जुलाई में, गाजा में इजराइल के एक्शन को बर्बर बताया था, उन्होंने हर देश से इजराइली सरकार के “नरसंहार कार्यों” और अटैक की निंदा करने और इसे रोकने के लिए कहा था।

फिलिस्तीन पर खुलकर बोलीं प्रियंका (Priyanka Gandhi)

इस साल अक्टूबर में हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग को 1 साल पूरे होने पर भी प्रियंका गांधी ने इजराइल पर निशाना साधा था। गाजा में बढ़ती मौतों के बीच प्रियंका ने इजराइल पर हमला बोला था और गाजा पर हर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

‘नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के ’51 डिब्बे’ लौटाए जाएं’, PM म्यूजियम की राहुल को चिट्ठी

कांग्रेस सांसद ने कहा था, गाजा में 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है। इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे। हालांकि, वायनाड में चुनाव लड़ते समय भी लगातार प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया है।

Tags: delhi newsNational newspriyanka gandhi
Previous Post

46 साल बाद खुले शिव मंदिर के कुएं से मिली माता पार्वती की मूर्ति

Next Post

फिर दिखीं ईरान की क्रूरता, 24 घंटे में 11 लोगों को दे दी फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
sentenced to death

फिर दिखीं ईरान की क्रूरता, 24 घंटे में 11 लोगों को दे दी फांसी

यह भी पढ़ें

Poision

महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

21/11/2020

केदारनाथ घाटी में बर्फबारी, शुरू हुआ ठंड का प्रकोप

27/09/2021

अज्ञात वाहन की टक्कर से पोते की मौत, दादी और चाचा गंभीर रूप से घायल

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version