Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, चुरवा हनुमान मंदिर में लगाई हाजरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच गई हैं।

इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी। जबकि रायबरेली के रास्ते में लखनऊ-रायबरेली बॉर्डर पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरे पर सबसे पहले बछरावां-लखनऊ बॉर्डर पर स्थित चुरूवा हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हालांकि प्रियंका गांधी के रायबरेली आगमन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत करने के उत्साह में आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा की शुरुआत से ही स्वागत के लिए लोगों को लगा रखा था।

वहीं, प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव बिल्कुल नजदीक हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को दिन रात कार्य करने की जरूरत है।

सबसे संपन्न मंदिरों में से एक है सिद्धिविनायक मंदिर, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

टिकट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन का काम अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है तथा आगामी चुनाव में टिकट बंटवारे में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Exit mobile version