Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखीमपुर रवाना हुई प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से करेंगी मुलाकात

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

तीन दिन के यूपी प्रवास के दूसरे दिन कांग्रेस महाससहिव प्रियंका गांधी पसगवां कांड की पीड़ित से मिलने मैगलगंज पहुंचीं। यहां रास्ते में मैगलगंज से चार किलोमीटर पहले ही हाइवे पर करीब 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची प्रियंका गांधी अब पीड़ित से मिलने सेमरीघाट फार्म हाउस की ओर रवाना हुई हैं। जहां पीड़िता सपा के पूर्व जिलाउपध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंची हुई हैं।

 …जबरन आ रही हैं प्रियंका गांधी

पीड़ित महिला फिलहाल सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंच गई हैं। यहां पुलिस भी पहुंच गई है। क्रांति सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी जबरन आ रही हैं और घर आए मेहमान को रोका नहीं जा सकता। उधर प्रियंका के दौरे से सकते में आए क्रांति सिंह का कहना है कि उनके घर पर सपा का झंडा लहरा रहा है और वह सपाई ही हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि प्रियंका गांधी मानवता और इंसानियत के नाते उनसे मिलने जा रही हैं।

पीड़ित महिला को नहीं थी प्रियंका के आने की जानकारी

प्रियंका गांधी के आने से पहले सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही उनकी महिला प्रत्याशी को इस बारे में कुछ पता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा सूचना दी गई है कि प्रियंका गांधी पीड़ित महिला से मिलने आ रही हैं।

लखीमपुर में प्रियंका गांधी की आगवानी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैगलगंज से पांच किलोमीटर दूर हाइवे पर प्रियंका गांधी की आगवानी के लिए कांग्रेसी इकट्ठे हो गए हैं।

आज़म खान पर कसा शिकंजा, जल निगम भर्ती घोटाले पर कोर्ट ने जारी किया आदेश

आज प्रियंका लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक जाएंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह वहां उस महिला से मिलेंगी, जिसके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। उनके कपड़े भी खींचे गए थे। लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक में लोग आज सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को अपने दौरे पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यूपी में सरकार ही संविधान को नष्ट कर रही है। लोकतंत्र का खुलेआम चीर हरण हो रहा है। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में भी प्रदेश सरकार को पूरी तरह से विफल बताया था।

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, खेल गांव में सामने आया पहला मामला

प्रियंका ने शुक्रवार को कहा था कि यूपी आए पीएम मोदी कोरोना और विकास के फ्रंट पर योगी सरकार के काम को अच्छा बताते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दे गए। यह कैसा अच्छा काम है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पंचायत चुनाव कराए गए। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए। चुनाव ड्यूटी करने वाले कितने शिक्षकों की मौत हुई। चुनाव यह सोचकर कराए गए कि परिणाम भाजपा के मनमुताबिक आएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हिंसा फैला दी।

Exit mobile version