Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, उम्मीदवारों के नाम पर करेंगी चिंतन

priyanka gandhi

priyanka gandhi

उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से लखनऊ पहुंची। गुरुवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का स्वागत किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिनों के दौरे में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नामों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ चिंतन करेगी। इसमें कुछ सीटों पर चयनित नामों पर मोहर भी लग सकती है।

लैपटॉप के बगल में रखी एक-47, इस तालिबानी मंत्री ने करी सारी हदें पार

दो दिनों के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दकी जैसे नेताओं से प्रियंका वाड्रा अलग से वार्ता कर सकती हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार हुए वार रुम में कार्यरत सोशल टीम के साथ उनकी वार्ता होनी है।

कुछ गोपनीय बैठकों के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कांग्रेस महासचिव की भागीदारी होगी। इस दौरान प्रियंका रायबरेली और अमेठी का भी कार्यक्रम बना सकती हैं।

Exit mobile version