• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, किए ये बड़े ऐलान

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रियंका गांधी ने जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में कई बड़ी बातें कहीं गई हैं। समाज के हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ व्यव्स्था की गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर सिलेंडर के दाम पांच सौ के पार नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, खास पैकेज बनाएंगे। साथ ही पर्यटन पुलिस का गठन किया जाएगा, जिससे रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन को बड़ा नुकसान हुआ है। उसको पटरी पर लाया जाएगा।

रोजगार में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की जाएगी। उसमें 40 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। कमजोर परिवारों के लिए 40 हजार की सालाना मदद दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

घोषणापत्र की मुख्य बातें

– 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।

– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।

– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।

– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को 40000 रुपए की मदद की जाएगी।

– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

– पीजी छात्रों को 50,0000 रुपये तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे।

– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा, वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।

– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

– राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ का ग्रेड-पे दिया जाएगा।

– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

– मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।

– कड़ा भू-कानून बनाया जाएगा।

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

जब रेलवे नहीं बचेगा तो मंगल ग्रह पर नौकरी मिलेगी : कन्हैया कुमार

Next Post

‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
sunil grover

'डॉ. मशहूर गुलाटी' की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है सुधार

यह भी पढ़ें

Cylinders started exploding in the gas agency

गैस एजेंसी में अचानक फटने लगे सिलेंडर, धमाकों की आवाज से कांप उठे गांववाले

24/03/2025

केशव मौर्य के आवास के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने घसीट कर हटाया

30/06/2021

पलायन को रोकना भी हमारा एक संकल्प है : सीएम धामी

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version