Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जब रास्ते में गाड़ी से उतर खुद शीशा साफ करने लगीं प्रियंका गांधी, देखें वायरल वीडियो

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

रामपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आए दिन सरकार के खिलाफ चल रहे कई आंदोलन का हिस्सा बनने प्रदर्शन स्थल पर ही पहुंच जाते हैं। इसका ताजा नजारा गुरुवार को देखने को मिला, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी ही कार का शीशा पोछते नजर आईं।

वह गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में स्टंट के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने रामपुर जा रही थीं। इस दौरान उनके ड्राइवर ने कोहरे के चलते कार रोक दी। तब प्रियंका खुद कार से निकलकर शीशे पोछती दिखीं। उनके साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शीशे पोछने आगे आए।

प्रियंका गांधी को इससे पहले भी कई बार सादगी से सफर करते हुए देखा गया है। अक्टूबर में हाथरस गैंगरेप केस की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए वे अपने भाई राहुल गांधी के साथ कार में रवाना हुई थीं। इसका वीडियो कांग्रेस ने जारी किया था। कार में राहुल गांधी आगे की सीट में बैठी हुए दिखाई दे रहे थे। साथ ही प्र‍ियंका गांधी वाड्रा कार चलाती दिखी थीं। उनके साथ कई अन्य सांसद बस में सवार होकर हाथरस निकले थे।

इसके बाद हाथरस में जब गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को यूपी की सीमा में घुसने से रोका जा रहा था। तब लाठीचार्ज के दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। तब प्रियंका गांधी ने उस कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे पानी पीने के लिए दिया। उनकी इस दया भावना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। कई लोगों ने तो उन्हें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से भावनात्मक तौर पर जुड़ा नेता करार दे दिया था।

बता दें कि प्रियंका की गाड़ी का रामपुर जाने के दौरान दो बार एक्सिडेंट हुआ है। नेशनल हाईवे-9 पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। प्रियंका के काफिले का दूसरा एक्सीडेंट अमरोहा में हुआ, जहां भाजपा नेता की कार कांग्रेस के एक अन्य नेता की कार से टकरा गई। इस घटना में भी किसी को चोट नहीं आई।

Exit mobile version