Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका गांधी वाड्रा का मोदी सरकार पर हमला, क्यों डराते हो डर की दीवार से?

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन को और धार देने के लिए शनिवार को किसान संगठनों का देशव्यापी चक्का जाम शुरू हो गया है। ये चक्का जाम तीन घंटे तक चलेगा।

मध्य प्रदेश सरकार माफियाओं के सामने असहाय : कमलनाथ

कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन से सीमाओं पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम नजर बनाए हुए है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी को रिजर्व में रखा गया है। दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन 10 स्टेशनों पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है।

इसी बीच कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन किया है। इसके साथ ही ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘क्यों डराते हो डर की दीवार से?’

फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन और सब कुछ दर्ज किया जा रहा है : प्रशांत कुमार 

यूपी एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि लगभग 144 यूपी-पीएसी की कंपनी, 6 अर्धसैनिक कंपनी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात किया गया है। हमने सेक्टर व जोनल योजनाएं लागू की हैं। वहां पर फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन और सब कुछ दर्ज किया जा रहा है।

Exit mobile version