Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- अमेठी से रिश्ता राजनीतिक नहीं, यहां से मेरा रिश्ता पारिवारिक

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जामो के चिटहुला गांव में कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं पारिवारिक है।

प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार के तरफ से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को देश के लिए खतरनाक बताया है। संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

आईपीएल : चेन्नई में होने वाली नीलामी से पहले मालिकों के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

इसी अभियान के तहत बुधवार को जामो के चिटहुला गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रियंका ने सबसे पहले पार्टी के दखिनवारा न्याय पंचायत अध्यक्ष  राम प्रताप तिवारी से बात की और क्षेत्र की समस्या के बारे में पूछा। तिवारी ने कहा कि छुट्टा जानवर इस समय क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या हैं। इसके बाद प्रियंका से बात करने वाली अतरौना गांव की शिवकुमारी ने उनसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का आग्रह किया। इस पर प्रियंका मुस्कराकर रह गईं।

कृषि कानूनों को पूरे देश के लिए बताया खतरनाक

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोहर से प्रियंका ने संगठन की मजबूती पर सवाल किए। प्रियंका ने कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, विजय पासी व मो. नईम से भी बात की। 9ः 30 बजे से 2ः 30 बजे तक कार्यकर्ताओं से रूबरू प्रियंका ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को किसानों के साथ ही पूरे देश के लिए खतरनाक बताया।

इस दौरान प्रियंका ने दोहराया कि अमेठी उनका घर है। यहां से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, रफीक वारसी, अनिल यादव, तनवीर अहमद, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकरन तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी व रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

 

Exit mobile version