• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के हर गांव हर शहर पहुंचेगा प्रियंका गांधी वाड्रा का कैलेंडर

Desk by Desk
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को नये सिरे से खड़ा करने में व्यस्त पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की संघर्ष गाथा को नये साल के कैलेंडर के जरिये जन जन तक पहुंचाने का अनूठा कार्य किया जा रहा है।

पार्टी के मीडिया काेर्डिनेटर ललन कुमार ने गुरूवार को बताया कि नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक श्रीमती वाड्रा द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

लखनऊ जर्नलिस्टस एसोसिएशन ने कंबल वितरण व तहरी भोज का किया आयोजन

उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजे है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते पार्टी महासचिव की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं।

कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

Tags: Priyanka Gandhi Vadraअमेठीझारखंडप्रियंका गांधी वाड्रामहासचिव प्रियंका गांधी वाड्राराएबरेलीसीएए एनआरसीहरियाणा
Previous Post

लखनऊ जर्नलिस्टस एसोसिएशन ने कंबल वितरण व तहरी भोज का किया आयोजन

Next Post

तेलंगाना में आर्थिक रूप से कमजोर तबके को 10 फीसदी आरक्षण

Desk

Desk

Related Posts

Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

16/06/2025
Bathing
Main Slider

महिलाओं का इस तरह से नहाना बनता है दरिद्रता का कारण

16/06/2025
Shoes
धर्म

कलेश का माहौल बनाती हैं जूतों से जुड़ी ये गलतियां, रहें बचकर

16/06/2025
Plants
Main Slider

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

16/06/2025
House
फैशन/शैली

घर बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

16/06/2025
Next Post

तेलंगाना में आर्थिक रूप से कमजोर तबके को 10 फीसदी आरक्षण

यह भी पढ़ें

Kapil Sharma and Sunil Grover

एक मंच पर फिर से हंसाने आ रहे हैं कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

16/02/2021

देश की कृषि मंडियों को मजबूत कर रही है सरकार : पीएम मोदी

15/07/2021
murder

युवक की निर्मम हत्या, गले के साथ उंगलियां भी काटीं

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version