Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- यूपी में असुरक्षित हैं महिलाएं

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

लखनऊ। यूपी में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी की महिलाएं असुरक्षित हैं। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि यूपी में पिछले एक हफ्ते में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 13 भयावह घटनाएं घटी है। वहीं प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के फोटोशूट को लेकर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 13 भयावह घटनाएं घटी। खबरों के अनुसार 4 घटनाओं में पीड़िता की हत्या कर दी गई या पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली।’ उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा की ये दुर्गति विचलित करती है। सीएम साहब को इसपर ‘स्पेशल सेशन’ करने का समय नहीं, हां फोटोसेशन चालू है।’

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं के चलते विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें 9 अक्टूबर से लेकरस 15 अक्टूबर यानी एक हफ्ते में प्रदेश में हुई घटनाओं को दर्शाया हुआ है।

जानें क्या है मामला?

हाथरस के एक गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित लड़की से अगड़ी जाति के चार लड़कों ने कथित रूप से बलात्कार किया था। इस लड़की की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। पीड़ित की 30 सितंबर को रात के अंधेरे में उसके घर के पास ही अंत्येष्टि कर दी गयी थी। उसके परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने जल्द से जल्द उसका अंतिम संस्कार करने के लिये मजबूर किया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना था कि परिवार की इच्छा के मुताबिक ही अंतिम संस्कार किया गया।

Exit mobile version