• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में दहाड़ी प्रियंका, बोलीं- मैं मिट जाऊंगी लेकिन भाजपा से नहीं मिलूंगी

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने यूपी की चीनी मिलों को बंद कराने का काम किया। वह कहते हैं कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। प्रियंका ने कहा कि मैं मिट जाऊंगी लेकिन भाजपा से नहीं मिलूंगी। वह रविवार को गोरखपुर में आयोजित रैली को संबोधित कर रहीं थी।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि देश का किसान परेशान है। देश की संम्पत्तियों को भाजपा बेंच रही है। भाजपा कहती है कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। मैं कहती हूं कि 70 सालों की कमाई को भाजपा ने सात वर्षों में गंवा दिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय की नौकरी में भ्रष्टाचार हुआ है। सिद्धार्थनगर में मंत्री के भाई को नौकरी दी गयी। आज पुलिस से जनता प्रताड़ित है। न अपराधी काबू में आ रहे हैं न पुलिस काबू में आ रही है। लखनऊ में विवेक तिवारी को पुलिस ने गोली से मारा। मनीष गुप्ता को होटल से बाहर ले जाकर मारा गया।

उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाएं यदि राजनीति में आयेंगी तब हम सब बदल डालेंगे। महिलाओं पर जिस तरह अत्याचार यूपी में हुआ है वह सबको पता है। इसलिए महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी।

कहा कि जिनकी रोजी रोटी कोरोना में छिन गयी उनको आज तक मद्द नहीं मिली। गोरखपुर में भी स्वास्थ्य की सुविधाएं बुरी स्थिति में हैं।

सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण और निजीकरण तक सीमित : शिवपाल

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत सारे खोखले वादे किये गये। आपकी आय दोगुनी की जायेगी। चीनी मिलें शुरू होंगी। बाढ़ की समस्या का निराकरण होगा। आज महंगाई ने सबको तबाह कर रखा है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अब प्रदेश में बदलाव आना चाहिए। धर्म और जाति के नाम पर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। नेता का सबसे बड़ा धर्म सेवा होता है। प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के लिए आपकी आस्था से बढ़कर कुछ नहीं था। मैं भी आपकी आस्था कभी नहीं तोड़ सकती।

कांग्रेस सरकार आने पर बालू खनन और मछली पालन में निषाद समाज को अधिकार वापस दिया जायेगा। किसानों का सारा कर्जा माफ करेंगे।

Tags: google newsgorakhpur newsHindi Samacharpolitical newspratigya rallypriyanka gandhiUP Politics
Previous Post

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का विरोध, कार पर फेंके गए अंडे

Next Post

CM योगी ने सरदार पटेल स्मारक समिति द्वारा प्रकाशित ‘पटेल स्मारिका-2021’ का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Next Post

CM योगी ने सरदार पटेल स्मारक समिति द्वारा प्रकाशित ‘पटेल स्मारिका-2021’ का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

Kashmira Shah

कश्मीरा शाह ने मोनोकिनी में शेयर किया वीडियो, फैंस का बढ़ा तापमान

17/02/2021
Sex racket

स्पा पॉर्लर में देह व्यापार का अवैध धंधा, इतने जोड़े गिरफ्तार

05/11/2022
cow shelters

उप्र में 44 गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण व विकास पर योगी सरकार का फोकस

18/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version