Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज बुलंदशहर में रैली करेंगी प्रियंका, कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन  को संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में  कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022  को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  के नेतृत्व में न सिर्फ आम जनता के मुद्दों को पुरजजोर तरीके  से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की बल्कि संगठन को मजÞबूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है।

लल्लू ने कहा कि इसी कड़ी में महासचिव पूरे प्रदेश में आयोजित होने जा रहे  कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022  में संगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगी।

पहले पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन बुलन्दशहर में 14 नवंबर को किया जा रहा है,वहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 जिले से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को महासचिव मुरादाबाद में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 जिलों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।

Exit mobile version