• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुंदेलखंड में राजनीतिक जमीन तलाशने प्रियंका करेंगी महोबा में रैली

Writer D by Writer D
24/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, महोबा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में कांग्रेस के खोए जनाधार को वापस लाने की कवायद में जुटी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुंदेलखंड के महोबा में रैली करने जा रही है जिसमें वह पार्टी के संकल्पों को तो दोहरायेंगी ही साथ ही प्रधानमंत्री के कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने को लेकर लगाए गये आरोपों का भी सार्वजनिक रूप से जवाब देंगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बुधवार को  बताया कि कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी का वीरों की धरती बुंदेलखंड के महोबा में कार्यक्रम तय किया गया है। वह प्रतिज्ञा रैली कर यहां जन.मानस से सीधे संवाद करेंगी। महोबा मुख्यालय में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े पठा रोड में स्थित छत्रसाल स्टेडियम को उनकी जनसभा स्थल के लिए चयनित किया गया गया है।

इस रैली में बुंदेलखंड के झांसी व चित्रकूट धाम मंडल से दो लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रियंका गांधी की रैली में महिलाओं, किसानों व गरीब मजदूर वर्ग की भीड़ मुख्य रूप से जुटाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौपी गई है।

श्री नरवाल ने कहा कि सूबे के अति पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र पर विशेष फोकस रख रहीं प्रियंका का यहां एक पखवारे के भीतर यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है। इसके पूर्व उन्होंने पिछले दिनों चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दरबार मे माथा टेक कर रामघाट में आयोजित कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की थी।

यूपी में कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, जानें पूरा मामला

चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में इन दिनों खासे सक्रिय प्रधानमंत्री को घेरते हुए प्रियंका लगातार रैलियां करके उन्हें कड़ा जवाब दे रहीं हैं। वीरभूमि महोबा में प्रधानंमत्री ने 19 नवम्बर को रैली की थी। इसके जवाब में ही कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी की रैली तय की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देशन के लिए छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्रियों क्रमशः भूपेश पटेल और चरनजीत चन्नी भी महोबा पहुंच रहे है।

Tags: mahoba newspriyanka gandhiup news
Previous Post

सीएम योगी ने अखिलेश पर किया तीखा हमला, बोले- कुछ लोग अक्ल से पैदल हो चुके है

Next Post

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

बुजुर्ग माता-पिता को शराबी बेटे करते हैं प्रताड़ित, डीएम ने गुंडा एक्ट में दर्ज कराया वाद

10/11/2025
Birsa Munda
उत्तर प्रदेश

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा एकता का उद्घोष

10/11/2025
CM Dhami appreciated the contribution of LIC
राजनीति

LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया, सीएम ने की सराहना

10/11/2025
Prem Chopra
Main Slider

धर्मेंद्र के बाद इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, लीलावती में हुए एडमिट

10/11/2025
Next Post
murder

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

यह भी पढ़ें

sanjay singh

किसान महापंचायत की सफलता ने साबित किया, यूपी में तय है बदलाव : संजय सिंह

02/03/2021
Opal Gem

इस ग्रह को मजबूत करता है यह रत्न, उपचार बहुत कारगर होता है

18/10/2024
पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला फेज सफल Corona vaccine's first phase succeeds at PGI Chandigarh

पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला फेज सफल, स्वयंसेवकों को दी गई दूसरी खुराक

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version