Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीच हवा में Spicejet की फ्लाइट में आई खराबी, बड़ा हादसा टला

SpiceJet

SpiceJet

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां SpiceJet की एक फ्लाइट को बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते दिल्ली लौटनी पड़ी। फ्लाइट ने दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरी थी।

SpiceJet B737 फ्लाइट SG 8363 ने दिल्ली से नाशिक के लिए आज सुबह 6:54 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा।

SpiceJet के प्रवक्ता ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को स्पाइस जेट के बोइंग 737 एयरक्रॉफ्ट की दिल्ली से नाशिक फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा।

महीने के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

दरअसल, क्रू मेंबर्स को ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का पता चलने के बाद ये कदम उठाना पड़ा। हालांकि, दिल्ली में फ्लाइट की नॉर्मल लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित तरीके से फ्लाइट से उतर गए।

Exit mobile version