• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन साल की सैलरी लौटाकर सुर्खियों बटोरने वाले प्रोफेसर अपने ही जाल में फंसे

Writer D by Writer D
08/07/2022
in राष्ट्रीय, बिहार
0
professor lalan kumar

professor lalan kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर के बिहार विश्विद्यालय अन्तर्गत आने वाले नीतीश्वर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ ललन कुमार (Professor Lalan Kumar) दो दिन पूर्व तीन साल के अपने वेतन को लौटाकर सुर्खियों में आए थें। अब उनके साथ एक नया ट्विस्ट हो गया है। देशभर में एक भी छात्र को नहीं पढ़ा पाने का हवाला देकर वेतन के 23.82 लाख रुपये विवि को लौटा कर सुर्खियां बटोरने वाले डॉ ललन कुमार अब अपने ही घोषणा के जाल में फंसते दिख रहे हैं। जिस अकाउंट नंबर का चेक उन्होंने विवि को दिया था, उसमें सिर्फ 970.95 रुपये ही हैं।

बिहार विश्वविद्यालय पूरे मामले की जांच करा रहा है। मामले में नीतीश्वर कॉलेज के प्राचार्य से भी जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ ललन ने विवि को मिठनपुरा एसबीआइ ब्रांच का चेक दिया था। अकाउंट नंबर (20181212259) के चेक (959622) से नियुक्ति तिथि 25 सितंबर, 2019 से मई 2022 तक की सैलरी 23.82 लाख रुपये वापस किया था। जांच में पता चला कि उनके अकाउंट में 970.95 रुपये हैं। पांच जुलाई को उन्होंने चेक भर कर विवि को भेजा था। उस दिन उनके खाते में 968.95 रुपये थे। छह जुलाई को उनके अकाउंट में दो रुपये और क्रेडिट हुए थे। इसके पूर्व 27 जून को खाते से 1.95 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।

इस पूरे मामले पर नीतीश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज ने बताया कि हिंदी विभाग में डॉ ललन कुमार के अलावा एक गेस्ट शिक्षक भी हैं। उनका पेमेंट हर माह होता है। अगर कक्षाएं नहीं चलतीं तो गेस्ट शिक्षक का पेमेंट कैसे होता। ललन कुमार चाहते हैं कि उनका तबादला पीजी डिपार्टमेंट या फिर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के कॉलेज कर दिया जाये। विवि स्तर पर यह मामला लंबित है। इसी से परेशान होकर उन्होंने प्रशासनिक दबाव बनाने के लिए इस तरह का कदम उठाया है। इधर, देश भर में चर्चित होने के बाद डॉ ललन कुमार अब अपनी जान पर खतरा जता रहे है। सोशल मीडिया पर भी प्रोफेसर साहब पर लोग टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई उनके कदम को सही बता रहा है, कुछ ने लिखा है कि सैलरी ही लौटानी थी, तो डीडी बना कर देते। कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि पहले तो ईमानदारी की महक का एहसास हुआ। फिर लगा कि पूरी सैलरी वापस कर रहे हैं, तो इतने दिन खाये क्या ?

यूपी में जल्द शुरू होने वाली है अग्निवीर भर्ती रैली, नोट करें डेट्स

दूसरी ओर सहायक प्रोफेसर ललन कुमार मामले में बिहार विवि के रजिस्ट्रार डॉ आरके ठाकुर ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार से रिपोर्ट मांगी है। रजिस्ट्रार ने कहा कि अगर शिक्षक कह रहे हैं कि कक्षाएं नहीं हुई हैं, तो यह गंभीर मामला है। प्राचार्य से जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं मिलेगी। तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वीसी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा था कि क्लास में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग शून्य रहने के कारण वह अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।

महात्मा गांधी के बताये ज्ञान के आधार पर अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए इन परिस्थितियों में वेतन राशि स्वीकार करना मेरे लिए अनैतिक है। इसके बाद डॉ ललन कुमार ने मंगलवार को 23 लाख 82 हजार 228 रुपये का चेक कुलसचिव बीआरए बिहार विवि के नाम से उनके कार्यालय में रिसीव कराया। इसके साथ वीसी को संबोधित आवेदन भी दिया। इसमें उन्होंने आरडीएस कॉलेज या एमडीडीएम कॉलेज में स्थानांतरण का अनुरोध भी किया।

Tags: bihar newsNational newsprofessor lalan kumar
Previous Post

रुपये ने बनाया गिरावट का नया रिकॉर्ड, डॉलर के मुकाबले 82.50 तक लुढ़कने की आशंका

Next Post

मीसा ने शेयर की AIIMS से लालू की मुस्कराती तस्वीर, बोलीं- मुसीबत से बाहर आने की कला जानते हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Savin Bansal
Main Slider

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन

03/03/2026
Chaka Bai
Main Slider

90 वर्षीय चाका बाई के जीवन में लौटी खुशियां, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने दूर किया उम्र का सन्नाटा

03/03/2026
BJP
Main Slider

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा

03/03/2026
Next Post
lalu yadav

मीसा ने शेयर की AIIMS से लालू की मुस्कराती तस्वीर, बोलीं- मुसीबत से बाहर आने की कला जानते हैं

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

01/02/2024
narco terror module

सुरक्षाबलों ने किया नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाभोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार

19/06/2021
Slum Redevlopment Policy

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से एके शर्मा ने विभाग में लागू की नई व्यवस्था

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version