• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 में प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी : शिवपाल

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, ख़ास खबर, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में 2022 में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के दावे के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) से तालमेल के संकेत देते हुए कहा कि हम सभी छोटे,बड़े दलों से गठबंधन जरूर करेंगे।

श्री यादव आज यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने तो कहा है अब वो (अखिलेश) बात करें। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में ममता की जीत होगी, भाजपा उसे नहीं हरा पाएगी। हम बंगाल में नहीं लड़ा रहे हैं लेकिन हमारा ममता को पूरा समर्थन है।

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार रेल, एलआईसी, एयरपोर्ट फायदे के थे ये पूंजी पतियों को देते चले जा रहे हैं इसी तरह जब कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग होगी पूरी खेती पूंजीपतियों के हाथों में चली जायेगी। उन्होंने कहा कि एमएसपी का कहीं कोई जिक्र नहीं है। उच्च न्यायालय में अपील कर नहीं सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर अधिकारी काम करता है और सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।

पुलिस कमिश्नर पहुंचे दक्षिणी जोन कार्यालय, आगामी चुनाव के मद्देनजर की बैठक

शिवपाल यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कोरोना के समय में शुरू में ही लोगों को बगैर समय दिए लॉकडाउन के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि अचानक बस, रेल,फैक्टरियां बंद कर दी गयी, तब पूरे देश मे 400 कोरोना के मरीज थे और जब लाखों हो गए तब लॉकडाउन खुल गया। लोगों को समय देना चाहिए था, इतनी जल्दी लॉक डाउन नहीं लगाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसी मजदूर व किसान को कोरोना नहीं हुआ, हुआ हो तो सरकार बताए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। नोट बंदी, जीएसटी के गलत निर्णय लिए गए। अच्छे दिन, राम राज लाने के वादे थे वो पूरे नहीं हुए।

श्री यादव ने कहा कि 2022 में प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। हम छोटे, बड़े,राष्ट्रीय दलों से गठबंधन जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बहुत खराब है रोज हत्याएं, लूट, डकैतियां हो रहीं है और थानों में जाओ तो बिना रिश्वत के कुछ हो नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हमने नौकरियां दी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछा कि इन्होंने कितनी नौकरियां दी,वादा तो बहुत करते हैं।

Tags: Praspashivpal yadavup news
Previous Post

किसान के बेटे ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं के नाम खून से लिखा पत्र

Next Post

बीजेपी सांसद कौशल किशोर की बहू ने काटी हाथ की नस, वीडियो में काही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
MP Kaushal Kishore's daughter-in-law

बीजेपी सांसद कौशल किशोर की बहू ने काटी हाथ की नस, वीडियो में काही ये बात

यह भी पढ़ें

CBI

इस शहर के सबसे बड़े सर्राफ कारोबारी के घर पर CBI की छापेमारी, मचा हड़कंप

30/07/2021

ट्रक और बस में भीषण टक्कर में 15 की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

05/01/2022
AK Sharma

घैला डंपिंग स्थल पर लिगेसी वेस्ट के समाधान की बड़ी पहल: एके शर्मा

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version