• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में डाइट में शामिल करें ये, लू से होगा बचाव

Writer D by Writer D
09/05/2024
in फैशन/शैली
0
summer

summer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) का मौसम जारी हैं और तपती धूप पड़ रही हैं। बढ़ते तापमान के साथ तेज लू (Loo) चल रही हैं जो किसी भी हट्टे-कट्टे आदमी को बीमारी कर सकती हैं। इस लू की वजह से गर्मियों (Summer) के मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बहुत ही आम होती हैं और इसके दर से लोग घर से बाहर ना निकलने में ही अपनी समझदारी समझते हैं। मगर रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए तो बाहर निकलना पड़ता ही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके शरीर को लू (Loo) से बचाव करने में मददगार साबित होंगे। इन आहार को दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में…

खीरा

गर्मियों (Summer) के मौसम में खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों (Summer) के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही खारा खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है। हालांकि, खीरा खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीने से बचना चाहिए।

पुदीना-नींबू पानी

पुदीना पेट को ठंडा करने का काम करता है। ये हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। यह शरीर को बाहर के गर्म तापमान से बचाता है और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करते हुए शरीर को थकान से मुक्ति दिलाता है। इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी और बदहजमी की परेशानी रहती है, उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है।

छाछ

गर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को ठंडा रखता है और अधिक प्यास को भी शांत करता है। वहीं गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाव के लिए छाछ जरूर पिएं।

गर्मियों में घमौरियों से हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगी राहत

आम

फलों का राजा आम गर्मी का सबसे पसंदीदा फल है। हीट स्ट्रोक से बचना है तो मैंगो शेक और पना बनाएं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। हालांकि डायबिटीज या कुछ अन्य बीमारियों में आम से नुकसान पहुंच सकता है।

दही

गर्मियों में अपने आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही हमारे शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। यही वजह है कि दही को आंतों के लिए मुफीद समझा जाता है। दही को कई तरीकों से खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। दही का रायता बनाकर खाय जा सकता है या फिर दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा खाने के बाद चीनी मिलाकर दही को मीठे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दही ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मददगार है।

नारियल पानी

सुबह खाली पेट सबसे पहले नारियल पानी पीना कई तरह से मदद कर सकता है। नारियल के पानी में लॉरिक एसिड होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने, आपके चयापचय को किक-स्टार्ट करने और वजन कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर निर्जलीकरण और कब्ज से लड़ने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होता है, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

गर्मियों में ऐसे करे अपने बालों की देखभाल

प्याज

लू से बचाव और इसके उपचार के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें। कच्चा प्याज खाने से शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मी में धूप में निकलने से पहले नाखून पर प्याज घिसकर लगाने से लू नहीं लगती। इसके अलावा धूप में बाहर निकलते वक्त अगर छिला हुआ प्याज साथ हाथ में रखें तो भी लू से बचा जा सकता है। वहीं, लू लगने पर जौ के आटे के साथ प्याज के रस का पेस्ट बनाकर शरीर पर लगाने से राहत मिलती है।

गन्ने का रस

गन्ने का रस गन्ने से बनता है। इसे अदरक और नमक के साथ मिला कर सुबह-सुबह पीने से पेट को आराम मिलता है। एक गिलास गन्ने का रस पीने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यह हड्डी को मजबूत कर सकता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकता है, पाचन को बढ़ा सकता है और तनाव को दूर करता है। गन्ने के रस का मूत्रवर्धक गुण संक्रमण को दूर भगाने के लिए इसे एक आवश्यक घटक बनाता है।

IMD ने की भविष्यवाणी, 5 राज्यों में गर्मी की बढ़ेगी आग, चलेगी लू

Tags: drinks for summerfood in summerfoods to eat in summershealthy diet for summersummer tipstake care in summertips for summer
Previous Post

स्कूल टापर से मात्र तीन अंक कम आने से मेधावी छात्रा ने की आत्महत्या

Next Post

बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद आती है मैंगो लस्सी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anger
फैशन/शैली

अगर आपको भी आता है ज्यादा गुस्सा, तो ये हो सकती है बड़ी वजह

28/04/2026
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Next Post
Mango Lassi

बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद आती है मैंगो लस्सी

यह भी पढ़ें

Amritpal

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पंजाब से भेजा गया डिब्रूगढ़ जेल

23/04/2023
pm modi

‘एक परिवार’ के रिमोट से चलने वाली चन्नी सरकार की विदाई तय : पीएम मोदी

16/02/2022
Diwali

दीपावली पर सूर्यास्त से अगले दो घंटे तक प्रदोष काल में पूजन करना होगा शुभ

04/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version