Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मानवाधिकारों के संरक्षण से गरीबी और भेदभाव दूर होगा : वेंकैया नायडू

वेंकैया नायडू Venkaiah Naidu

वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सभी लोगों से मानवाधिकारों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश में गरीबी और भेदभाव दूर होगा।

नायडू ने शनिवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि सामाजिक न्याय के पथ पर आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए।

जिया खान के जन्मदिन पर जानें सूरज पंचोली को लिखे 6 पेज लंबे लेटर की कहानी

उन्होंने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर हम सभी मानवाधिकारों के संरक्षण का संकल्प लें। सामाजिक न्याय के लिए सभी के साथ समान व्यवहार करें। हम सभी को सामाजिक न्याय के रास्ते पर बाधा बनने वाली गरीबी, निरक्षरता और भेदभाव समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।

Exit mobile version