Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना की रोकथाम के लिये चलाए जनजागरण अभियान:कावरे

Ayush department

Ayush department

मध्यप्रदेश के आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि आयुष विभाग कोरोना की रोकथाम के लिये जनजागरण अभियान चला कर लोगों को जागरूक करे और आयुष पद्धति के उपयोग की समझाइस दें। कावरे ने मंत्रालय में आयुष विभाग की गतिविधियों की कल समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यालय औषधि नियंत्रक (आयुष) को अलग से व्यवस्थित करने की जरूरत है, उसे नया स्वरूप दिया जाये। उन्होंने कहा कि औषधि निर्माणकर्ता फर्मों की जिम्मेदारी है कि वे हर महीने की जानकारी दें। ड्रग इंस्पेक्टर को अधिकार दिये जायें ताकि दो साल से जानकारी नहीं देने वाली फर्मों को उनके द्वारा नोटिस दिया जाये। उन्होंने कहा कि हर तीन माह में प्रतिवेदन आवश्यक रूप से प्रस्तुत किया जाये।

भाजपा के स्थापना दिवस पर PM मोदी बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगे बढ़ी है

उन्होंने कहा कि योग करने के लिये भी लोगों को जागरूक किया जाये। कोरोना को बढ़ने से रोकने में योग सहायक सिद्ध होगा। खासतौर पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और बीमारों को इससे जोड़ा जाये। कोरोना की रोकथाम के लिये महाविद्यालय और आयुष ग्राम में भी जागरूकता लाई जाये।

Exit mobile version