Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पोलियो का पूरी तरह खात्मा करने के लिए जनसहयोग आवश्यक : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि पोलियो का पूरी तरह खात्मा करने के लिए अभियान में आमजन और स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी आवश्यक है।

राज्यस्तरीय अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री  चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर 4 शिशुओं को पोलियो से बचाव की खुराक पिला कर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो का पूरी तरह खात्मा करने के लिए अभियान में आमजन और स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है,लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और फिर लौट सकता है। अपने बच्चे की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं।

गोण्ड़ा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपी फरार

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का यह रजत जयंती वर्ष है। वर्ष 1995 से संचालित पल्स पोलियो अभियान के 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। टीकाकरण का रजत जंयती वर्ष आज पोलियो रविवार के नाम से मनाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ऐसे युवाओं को पोलियो बूथ पर विशेष रूप से आमंत्रित किया है, जो 1995 में जन्मे हैं। ऐसे युवाओं को बूथ उद्घाटन में शामिल करते हुए उनसे अपने गांव और वार्ड के पांच साल तक के बच्चों को बुलौआ टोली के रूप में सहयोग का आव्हान किया गया है।

मध्यप्रदेश में पांच वर्ष तक की आयु के 1.11 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक देने का लक्ष्य है। प्रदेश में कुल 44 हजार 685 बूथ, 2488 ट्रांजिट बूथ, 4117 हाईरिस्क एरिया बनाए गए हैं। कुल 89 हजार 370 दल बनाए गए हैं। मोबाइल टीम की संख्या 1609 है। वैक्सीनेटर 89 हजार 370 हैं। सुपर वाइजर्स 8937 हैं। कुल 2802 डीपफ्रीजर की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version