• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली कटौती पर उग्र हुआ तहजीब का शहर, उपकेंद्रों पर बवाल, इंजीनियर-कर्मचारी भागे

Writer D by Writer D
30/05/2024
in Main Slider, लखनऊ
0
Power Cut

Power Cut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में गहराते बिजली संकट के बीच बवाल भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात बिजली गुल (Power Cut) होने से नाराज लोगों ने प्रियदर्शिनी और गहरू उपकेंद्रों का घेराव किया। इसके साथ ही सीतापुर रोड जाम कर रात तीन बजे तक प्रदर्शन, हंगामा किया।प्रियदर्शिनी उपकेंद्र के 10 हजार उपभोक्ता पूर्व अफसरों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। यहां अतिरिक्त 33 केवी लाइन बनाई गई होती तो यह स्थिति न आती। बुधवार रात एक बजे फॉल्ट के चलते उपकेंद्र की बिजली गुल (Power Cut) हो गई। इससे गर्मी से बेहाल लोग डेढ़ बजे सीधे उपकेंद्र पहुंचे और नारेबाजी, गाली-गलौज और मारपीट पर अमादा हो गए। यह देख एसडीओ, जेई आदि कर्मचारी भाग निकले। पकड़ में आए ऑपरेटर से लोगों ने अभद्रता की।

पुलिस की सुरक्षा में उपकेंद्र पहुंचे मुख्य अभियंता सुनील कपूर, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने पुरनिया फ्लाईओवर से उतरने वाले रास्ते को बंद कर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग तीन बजे लौटे। बिजली चालू करने की कसरत बुधवार सुबह सात बजे तक चली। मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता देर रात तक उपकेंद्र पर डटे रहे।

बिजनौर, सरवननगर गांव में भी फूटा गुस्सा

बिजनौर और सरवननगर गांव में बुधवार रात नौ बजे लो वोल्टेज की समस्या आई। लोगों ने कई बार गहरू उपकेंद्र पर इसकी शिकायत की, पर समस्या दूर नहीं की जा सकी। इसके बाद रात 11 बजे अचानक पूरी सप्लाई (Power Cut) ही ठप हो गई। इससे गुस्साए लोग उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा करने के साथ कंट्रोल रूम में घुसकर सारे फीडर बंद कर दिए। इससे चंद्रावल, नटकुर, कासिमखेड़ा, सरैया, शाहपुर मझिगवां, नूरनगर भदरसा, माती व कमलापुर सहित कई गांवों की सप्लाई ठप हो गई। कर्मचारियों ने सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाठी फटकारकर प्रदर्शनकारियों को भगाया। रात करीब दो बजे सप्लाई चालू हुई।

मोहान रोड को किया जाम, उपकेंद्र पर हंगामा

लो वोल्टेज व तकनीकी खामी से पिंकसिटी सहित आसपास के इलाकों में बिजली संकट v के विरोध में बुधवार रात नौ बजे लोगों ने मोहान रोड को जाम कर दिया। उधर, एफसीआई उपकेंद्र पर भी आसपास के लोगों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने बताया रात करीब 8:30 बजे राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के एक पावर ट्रांसफार्मर का ऑयल खौल जाने से कुछ देर के लिए समस्या आई। पुलिस ने सड़क पर हंगामा करने वालों को हटाया। शहर के अधिकतर हिस्से में छिटपुट बिजली संकट रहा।

Tags: Lucknow NewsPower Cut in lucknowPower supplyup news
Previous Post

भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में पटाखों के ढेर में लगी आग, 20 लोग घायल

Next Post

Kaun Banega Crorepati 16: शुरू हुई ‘KBC 16’ की शूटिंग, बिग बी ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

Kaun Banega Crorepati 16: शुरू हुई 'KBC 16' की शूटिंग, बिग बी ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर

यह भी पढ़ें

Bangles

महिलाओं को पहननी चाहिए सीप की चूड़ियां, पति को नहीं होती ये परेशानी

27/01/2026
amitabh bachchan

भाईजान के पिता सलीम ने बिग बी को दी खास सलाह,बोले- अब उन्हें….

12/10/2021
thieves arrested

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, चोरी की सात बाइकें बरामद

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version