• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकट में सुक्खू सरकार, वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
28/02/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Vikramaditya Singh

Vikramaditya Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh ) ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव के बाद अब सुक्खू सरकार के लिए संकट और बढ़ गया है। सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh ) ने कांग्रेस आलाकमान से खुली बगावत कर दी है। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को हमने पार्टी के हर मंच पर उठाया था, लेकिन उनकी अनदेखी हुई है।

विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh ) ने कहा कि हमने हमेशा कांग्रेस आलाकमान का सम्मान किया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सम्मान किया है, लेकिन विधायकों की शिकायत का समाधान नहीं हुआ, ये विधायकों की अनदेखी का ही नतीजा है कि हम राज्यसभा चुनाव हारे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी निष्ठा पार्टी के साथ है, इसलिए खुलकर बोल रहा हूं।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर मैंने प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इस बारे में बता दिया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए मैं इस सरकार में नहीं रह सकता हूं।

विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh ) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने पिता की तुलना आखिरी मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर से की। उन्होंने कहा कि पूरा चुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर हुआ। भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस व्यक्ति की वजह से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी मूर्ति लगाने के लिए शिमला के मॉल रोड पर 2 गज जमीन नहीं दी। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

असली पीडीए एनडीए है: अनुप्रिया पटेल

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव जिन परिस्थितियों में हुए थे, उस समय नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह ने मिलकर प्रयास किए। वीरभद्र सिंह का नाम तब चुनावों में इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस पार्टी की तरफ से विज्ञापन के जरिए वीरभद्र की फोटो के जरिए जनता से वोट मांगे गए। मैंने कभी पद की लालसा नहीं की।

विधायकों के साथ अनदेखी हुई है। विधायकों को प्रताड़ित किया गया है। सरकार की गवर्नेन्स हमारे सामने है। बार-बार इन मसलों को हाईकमान के समक्ष उठाया गया। सरकार को बनाने में हमने बहुत ही मतवपूर्ण योगदान दिया है। चुनी हुई सरकार के सामने अपने हर वायदे को पूरा करना।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जितना हमसे हो सका हमने सरकार का पूरी मजबूती से काम किया और समर्थन किया। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे ह्यूमिलेट किया गया है। मेरे विभाग के कामकाज में हस्तक्षेप किया गया। मैं उनमें से नहीं हूं कि किसी भी दबाव में आए। हमेशा की तरह आज भी सही का समर्थन और गलत का विरोध करेंगे। पूरे घटनाक्रम को लेकर हाईकमान से बात की है।

Tags: congress partyhimachal pradesh newsNational newsvikramaditya singh
Previous Post

संकष्टी चतुर्थी पर गणपति को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में सुख-समृद्धि

Next Post

राजीव गांधी के हत्यारे की मौत, पूर्व पीएम के नाम वाले अस्पताल में ली आखिरी सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

27/04/2026
CM Dhami
राजनीति

चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का आग्रह, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर कार्यकर्ता का दायित्व निभाने प. बंगाल निकले सीएम

27/04/2026
Next Post
Rajiv Gandhi assassin and Santhan's death

राजीव गांधी के हत्यारे की मौत, पूर्व पीएम के नाम वाले अस्पताल में ली आखिरी सांस

यह भी पढ़ें

ceo chitra ramakrishnan

NSE Scam: CBI के हत्थे चढ़ा ‘अज्ञात योगी’, छोटी सी गलती पड़ी भारी

28/02/2022
Hibiscus

ये फूल बदल देगा आपकी किस्मत, दूर होगी आर्थिक तंगी

13/09/2025
पति की हैवानियत

पति की हैवानियत, गर्भ में बच्चे का लिंग का पता लगाने को पत्नी का पेट चीर दिया

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version