Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजकीय सम्मान के साथ होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस

कन्नड़ सुपरस्टार एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। शनिवार यानी की आज 30 अक्टूबर का उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मौत के बाद फैंस की भीड़ अपने चहेते के लिए उमड़ पड़ी है। ऐसे में गरम माहौल को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है और राज्य में दो रातों के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। प्रशासन राज्य में कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसकी पूरी कोशिश में जुटा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुनीत का अंतिम संस्कार उनकी बेटी वंदिता के अमेरिका से लौटने के बाद किया जाएगा। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया है कि सुपरस्टार पुनीत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को किया जाएगा। पुनीत को उनके पिता डॉक्टर राजकुमार की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा।

खबरों के मुताबिक पुनीत के निधन के बाद उनकी पत्नी अश्विनी बेहद बुरी हालत में हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। पुनीत के पार्थिव शरीर को पहले उनके घर पर ले जाया जाएगा इसके बाद सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए उन्हें कांतीरवा स्टेडियम में रखा जाएगा।

थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे आर्यन खान, रिहाई प्रक्रिया जारी

जानकारी के मुताबिक, पुनीत दो घंटे से एक्सरसाइज कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद एक्टर के निधन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया।

इसके बाद उनके प्रशंसकों को हुजूम हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठा हो गया था अब उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया है, जहां उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी की जा रही है। प्रशंसकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य में दो रातों यानी कि 31 अक्टूबर तक के लिए शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं राज्य में सभी बार, रेस्टोरेंट और वाइन को शॉप को भी बंद करने को कहा है।

पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा। उनके निधन पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कन्नड़ के पावरस्टार पुनीत की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में बोम्मई ने कहा कि ‘यह बहुत ही हैरान करने वाली और दुखद खबर है। सबके चहेते सुपरस्टार हमारे बीच नहीं रहे हैं। ये सिनेमा जगत के साथ-साथ सभी के लिए बड़ी क्षति है।’

Exit mobile version