Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, सोनिया को लिखा पत्र

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर दिया है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को सौंपे जाने के बाद से कैप्टन पार्टी से खासे नाराज चल रहे थे। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और अब पार्टी छोड़ दी है। साथ ही, अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी का भी ऐलान कर दिया है, जिसका उन्होंने ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम दिया है। हालांकि अभी पंजीकरण बाकी है। पार्टी का चुनाव चिह्न बाद में मिलेगा।

अफगानिस्तान: बम धमाके से दहला काबुल, आत्मघाती हमले में 19 की मौत

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि वह अपनी जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वो बीजेपी के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे अकाली से अलग हुए समूहों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा था कि जब तक वह ‘अपने लोगों और अपने राज्य’ का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

आपको बता दें कि कैप्टन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से सियासी संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफे के बाद कहा था कि वह ‘अपमानित’ महसूस करते हैं। कांग्रेस ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया। सिंह ने सितंबर में गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी और किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए उनसे तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर इस संकट को सुलझाने की अपील की थी।

Exit mobile version