Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा

चंडीगढ़। पंजाब में दिन-प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट अकाउंट द्वारा दी है। मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कहा है।

इससे पहले पंजाब के 23 मंत्री/विधायक भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, पंजाब में आज 1746 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और 37 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब सरकार की तरफ से देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में सर्वाधिक लुधियाना से 350 हैं।

जियोमार्ट की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी ने किया आगाह

प्रदेश में महामारी फैलने से लेकर अब तक 1256 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार आज 741 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 15608 है। प्रदेश में अब तक कुल 47836 लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 15608 है।

Exit mobile version