Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, देंगे इस्तीफा

cm channi

cm channi

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Channi) ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में चन्नी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद सीएम के रूप में पदभार संभालने वाले चन्नी ने दो निर्वाचन क्षेत्रों – चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ा। चन्नी अपनी दोनों सीटों से हाथ धो चुके हैं।

पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान, सीएम चन्नी ले सकते है बड़ा फैसला

गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान में राज्य में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के संकेत के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के चन्नी पंजाब सिविल सचिवालय से सीधे राजभवन जाएंगे और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद पंजाब में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version