• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने से किया इंकार, बतायी यह वजह

Writer D by Writer D
10/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गाजीपुर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने से पंजाब सरकार  ने इंकार कर दिया है। पंजाब पुलिस ने तर्क दिया कि मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे उत्तर प्रदेश नहीं भेजा जा सकता है।

मुख्तार अंसारी को 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले यूपी की बांदा जेल से पंजाब की रोपड़ जेल भेज दिया गया था। तभी से वह वहां बंद है। उसके खिलाफ गाजीपुर में कई मामले चल रहे हैं।

दरअसल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्तार मामले को लेकर सुनवाई होनी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की माफिया विधायक मुख्तार अंसारी को कोर्ट में विचाराधीन मामले में पेश कराने की योजना पर पंजाब के रोपड़ जिले की पुलिस तथा रोपड़ जेल के अधीक्षक ने नोटिस लेने के बाद जवाब दाखिल करने की योजना बताकर गाजीपुर पुलिस को खाली हाथ भेज दिया। पंजाब पुलिस ने तर्क दिया कि मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे उत्तर प्रदेश नहीं भेजा जा सकता है।

बीजेपी विधायक अलका राय का प्रियंका पर बड़ा हमला, कहा-मुख्तार को क्यूं बचा रही हैं?

बीमारी के कारण बीएसपी से विधायक मुख्तार अंसारी का लम्बी यात्रा करना संभव नहीं है। बता दें कि गाजीपुर पुलिस की टीम सुप्रीम कोर्ट का नोटिस लेकर पंजाब के रोपड़ जेल पहुंची थी। यूपी पुलिस ने रोपड़ जेल अधीक्षक को नोटिस रिसीव कराया, जहां के जेल अधीक्षक ने कोर्ट में जवाब दायर करने को कहा है, मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर पंजाब पुलिस ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने से मना कर दिया।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में कहा कि उत्तर प्रदेश में भय,आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है।

मानव तस्कर के चंगुल से एसएसबी और मानव सेवा संस्थान ने नाबालिक बच्चे को छुड़ाया

मुख्यमंत्री के इस संदेश से अब साफ हो गया है कि पंजाब सरकार चाहे कितना भी कोशिश कर ले लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी को अब ज्यादा दिन संरक्षित नहीं रख पाएगी। क्योंकि अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार भी हर तरीके से तैयार है।

Tags: cm yogiMukhtar AnsariPunjab PoliceSupreme Courtup newsup police
Previous Post

सिडनी टेस्ट का पहला सत्र सुरक्षित निकलना होगा: रविचंद्रन अश्विन

Next Post

शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

tulsi
Main Slider

वैशाख माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी तंगहाली

14/04/2026
wedding
Main Slider

शादी वाले घर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो सकती है बाधा

14/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Next Post
Shahjahanpur scandal

शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nepal: Protesters burnt former PM Jhalanath's wife alive

नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात, प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जला दी पूर्व की पत्नी

09/09/2025
Sukhwinder Singh Sukhu

ड्राइवर के बेटे ने थामी हिमाचल प्रदेश की कमान, सुखविंदर सिंह सुक्खू बने नए सीएम

11/12/2022
सीबीएसई CBSE

किसी भी समय जारी हो सकती हैं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथियां

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version