• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर कोरोना से जंग हारे, प्रशंसक शोक में डूबे

Desk by Desk
24/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, मनोरंजन, स्वास्थ्य
0
सरदूल सिकंदर कोरोना से जंग हारे Punjabi singer Sardul Sikander

सरदूल सिकंदर कोरोना से जंग हारे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पंजाब। कोरोना महामारी से पीड़ित पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को निधन हो गया है। वह साठ साल के थे। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। बता दें कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनकी पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं। सिकंदर की मौत से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सरदूल के निधन पर शोक जताया। फतेहगढ़ साहिब के गांव खेड़ी नौद्ध सिंह में सरदूल सिकंदर को 25 फरवरी दोपहर दो बजे खाक-ए-सुपुर्द किया जाएगा।

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बेयरस्टो भी शून्य के स्कोर पर आउट

सिकंदर की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी। उनके दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। सरदूल सिकंदर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और गायिका अमर नूरी भी थी।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उसी के लिए उनका इलाज चल रहा था। पंजाबी संगीत की दुनिया आज गरीब है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

बता दें कि गायक सरदूल सिकंदर का पंजाबी गायकी को मशहूर करने में काफी अहम योगदान रहा है। सरदूल सिकंदर ने 1980 के दशक में अपनी पहली एलबम रोडवेज दी लारी निकाली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरदूल सिकंदर ने कई हिट गाने दिए। एक बेहतरीन गायक होने के साथ-साथ सरदूल सिकंदर अच्छे अभिनेता भी थे। सरदूल ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

Tags: Latest Punjab News in HindipunjabPunjab Hindi SamacharPunjab News in Hindipunjabi singer sardool sikandersardool sikandersardool sikander deathsinger sardool sikander
Previous Post

सीएम योगी ने टोपी वाले बयान पर सियासत तेज, सपा एमएलसी ने बोला जवाबी हमला

Next Post

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित हुईं इंडिया की बेस्ट सोशल मीडिया एजेंसी की फाउंडर मेहेक पुरोहित

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
ajwain
फैशन/शैली

डायबिटीज में संजीवनी बूटी है ये पानी, ऐसे करें सेवन

24/05/2026
Next Post

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित हुईं इंडिया की बेस्ट सोशल मीडिया एजेंसी की फाउंडर मेहेक पुरोहित

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर सहित पांच गिरफ्तार

19/06/2023
एयर इंडिया वन

Video : PM मोदी का नया विमान एयर इंडिया वन पहुंचा दिल्ली, अत्याधुनिक सुविधाओं से है लैस

01/10/2020
Bablu Srivastava

25 साल बाद जेल से बाहर आएगा यूपी का डॉन

12/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version