Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें कब है पुरुषोत्तमी एकादशी, ऐसे पूजा करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

Putrada Ekadashi

Putrada Ekadashi

सनातन धर्म में मलमास मास का विशेष महत्व है. यह माह भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. इस माह में पड़ने वाली एकादशी का भी खासा महत्व है. पुरुषोत्तम मास में दो एकादशी पड़ेंगी. पहली एकादशी 29 जुलाई को होगी, जिसे पुरुषोत्तमी एकादशी (Purushottami Ekadashi ) के नाम से जाना जाता है. हर 3 साल बाद अधिमास में ये एकादशी पड़ती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के व्रत, पूजा और अनुष्ठान से विष्णु संग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन की प्राप्ति होती है.

काशी के विद्वान पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि यूं तो हर साल 24 एकादशी होती हैं. लेकिन प्रत्येक तीन साल मलमास के कारण साल में एकादशी की संख्या बढ़कर 26 हो जाती है. मलमास की एकादशी भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास होती है.

29 जुलाई को मनाई जाएगी एकादशी (Purushottami Ekadashi )

पंचाग के अनुसार, मलमास माह में कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि को पुरुषोत्तमी या पद्मिनी एकादशी (Purushottami Ekadashi ) कहतें हैं. इस बार 28 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 29 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, लिहाजा उदयातिथि के कारण 29 जुलाई को मनाई जाएगी.

ऐसे करें पूजा

पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु का व्रत रखना चाहिए. इसके अलावा हरिहर नाम का कीर्तन करना चाहिए. साथ ही ये अधिमास सावन महीने में है, लिहाजा शंकर नारायण शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. जिससे हर के साथ हरि और हरिप्रिया देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

Exit mobile version