• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में बनेगा पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय

Writer D by Writer D
24/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूसरे कार्यकाल में भी गोरखपुर की विकास की यात्रा रफ्तार बनाए हुए है। विकास के विविध आयामों से समृद्ध करने के क्रम में गोरखपुर को प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय (Natural Science Museum) की सौगात मिलने जा रही है। इससे मनोरंजक ज्ञान के साथ पर्यटन (Tourism) संवर्धन को भी पंख लगेंगे। यह पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय होगा और जल्द ही सीएम योगी इसकी आधारशिला रखेंगे।

अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हस्तिनापुर, मेरठ व गोरखपुर में प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना के निर्देश दिए हैं। गोरखपुर में स्थापित होने वाले इस संग्रहालय की परियोजना पर तकरीबन 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्राकृतिक संग्रहालय का निर्माण तारामण्डल एरिया में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के निकट स्थित ‘बौद्ध संग्रहालय’ के परिसर में ही डेढ़ एकड़ में बहुमंजिला इमारत के रूप में किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग पहले ही भारत सरकार को प्रस्ताव भेज चुका है।

यूपी में सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद इसके निर्माण के लिए प्रशासनिक सरगर्मियां पुन: बढ़ गई हैं। इससे प्रकृति प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। प्रख्यात पर्यावरणविद और ग्रीन ऑस्कर से सम्मानित माइक एच. पांडेय कहते हैं कि गोरखपुर में प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय स्थापित होना पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। इससे यहां विलुप्त हो चुके या विलुप्त होने की कगार पर आ चुके जीव-जन्तुओं, पक्षियों, विलुप्तप्राय पेड़-पौधों का भी संग्रह संभव हो सकेगा। संग्रहालय हमारी नई पीढ़ी को प्रकृति, विज्ञान, जीव जन्तु और वनस्पतियों और उनके पारस्परिक संबंध की समझ पैदा करेगा।

सुरक्षित रखे जाएंगे जीव-जंतुओं के शरीर

प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में पहले विलुप्त हो चुके जीव-जंतुओं, पक्षियों के शरीर को रखा जाएगा। देश में विभिन्न स्थानों एवं संग्रहालयों से उन्हें चयनित कर लाया जाएगा। ऐसी वनस्पतियों एवं जीव-जंतु के शरीर को केमिकल कोटिंग कर या स्टफिंग कर सुरक्षित रखा जाएगा। संग्रहालय में उन्हें इस तरह से रखा जाएगा कि वे जीवित स्थिति में नजर आएंगे। यहां उनसे जुड़ा साहित्य एवं आडियो विजुअल गैलरी भी निर्मित की जाएगी। गोरखपुर हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल बताती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर को ज्ञान की नगरी बनाने की कड़ी में एक और बड़ा कदम होगा। उनके इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए।

योगी सरकार एक लाख किसानों को देगी सोलर पंप का तोहफा

पयर्टन विकास को मिलेगा बढ़ावा

प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के निर्माण से नई पीढ़ी को प्राकृतिक संपदा एवं इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां पयर्टक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। बौद्ध संग्रहालय, नौका विहार, रामगढ़ताल, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, इंटरनेशनल वॉटर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, गीता प्रेस, गोरखनाथ मंदिर, सूर्य मंदिर, गीता वाटिका, बुढ़िया माता मंदिर, विनोद वन, कुसम्ही जंगल, गोरखपुर-सोहगीबरवा इको टूरिस्ट सर्किट ये सब मिल कर देश विदेशी पयर्टको को न केवल आकर्षित करेंगे, बल्कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगे।

‘‘गोरखपुर के लिए नेचुरल साइंस म्यूजियम के रूप में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। इसे प्राणी उद्यान के निकट बौद्ध संग्रहालय परिसर में बहुमंजिला इमारत में बनाने की योजना है। म्यूजियम में विलुप्त हो चुके पक्षियों एवं अन्य-जीव जन्तुओं के शरीर को स्टफिंग कर रखा जाएगा। ’’

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

योगी सरकार एक लाख किसानों को देगी सोलर पंप का तोहफा

Next Post

योगी सरकार ने दी मरीजों को राहत, अब कम पैसों में होगा इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post

योगी सरकार ने दी मरीजों को राहत, अब कम पैसों में होगा इलाज

यह भी पढ़ें

Stop Ageing Signs

करवा चौथ पर चेहरे पर चाहिए निखार, तो इन पत्तियों का लगाएं फेसपैक

11/10/2022
इजरायल में कोरोना

इजरायल में कोरोना के 2,094 नये मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 78 हजार के करीब

06/08/2020
Suicide

प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

18/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version