Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उद्घाटन के बहाने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एंट्री प्वाइंट पर रख दिया बोल्डर : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी सरकार पर लगाया है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन के बहाने एंट्री प्वाइंट पर बोल्डर रख दिया गया है और सपा नेताओं के घर पुलिस मौजूद है। नेताओं को कैद किया जा रहा है। जो हाईवे पर बोल्डर रखते हैं वे एक्सप्रेस-वे क्या बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर के नेता जिलाधिकारी से मिलने गये, लेकिन अभी हमें परमिशन नहीं मिला। शायद भाजपा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से डर गयी है। आखिर भाजपा कितने दिनों तक हमें अनुमति नहीं देगी। अब वह खुद बाहर का रास्ता देख रही है। जल्द ही जनता उसे प्रदेश की सत्ता से बाहर कर देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बनाने का काम किया है। भाजपा ने उसकी गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता नहीं कि एक्सप्रेस वे में कौन सी बिटुमिन मिलाई है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांकेतिक रूप से फूल चढ़ाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 16 नवबंर को ही करेंगे। इसके बाद हम फिर कार्यक्रम बनाकर उस पर चलेंगे। आने वाले समय में साइकिल चलाएंगे।

 लखीमपुर खीरी: आशीष मिश्रा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में अकील अहमद पूर्व प्रत्याशी बलरामपुर, प्रखर कलहंस भाजपा से और सुरेंद्र कुमार मिश्रा ब्राह्मण महासभा से सपा में शामिल हो गए। वहीं, भारतीय किसान सेना के राम राज सिंह पटेल ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर दिया। अखिल भारतीय नव निर्माण की अध्यक्ष ललिता कटियार ने सपा का समर्थन किया।

Exit mobile version