Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुतिन के एक और आलोचक की रहस्यमयी मौत, आलीशान बंगले को लेकर की थी आलोचना

Dmitry Svirgunov

Putin critic pop star Dmitry Svirgunov dies

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के एक और आलोचक दिमित्री स्विरगुनोव (Dmitry Svirgunov ) की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। पुतिन का यह आलोचक रूस में पॉपस्टार था। 34 वर्षीय दिमित्री अक्सर अपने गानों में राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करते थे। उन्होंने अपने गीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 अरब डॉलर के आलीशान बंगले की भी आलोचना की थी। म्यूजिक की दुनिया में दिमित्री को दीमा नोवा (Dima Nova) के नाम से भी जाना जाता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिमित्री (Dmitry Svirgunov ) की मौत बर्फीले पानी में डूबने से हुई है। हादसे के वक्त दिमित्री अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे। इनमें तीन लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि दिमित्री के भाई रोमा की तलाश अभी की जा रही है।

रूसी बैंड क्रीम सोडा की ओर से इंस्टाग्राम पर लिखा गया कि पिछली रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई। दीवा नोवा अपने दोस्तों के साथ बर्फीली वोल्गा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नोवा और उनके दोस्त अरिस्तार्खुस नदी में गिर गए। अरिस्तार्खुस को बचाने के लिए बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बैंड की ओर से एक अन्य पोस्ट में बताया गया कि इस हादसे में दीमा नोवा (Dmitry Svirgunov ), उनके दो दोस्त अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, उनके भाई रोमा की तलाश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों के बीच लोकप्रिय

‘एंटी वार प्रोटेस्ट’ के दौरान दिमित्री का गाना ‘एक्वा डिस्को’ प्रदर्शनकारियों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था। यह गाना इतना लोकप्रिय हो गया था कि विरोध प्रदर्शन को “एक्वा डिस्को पार्टी” कहा जाता था। उन्होंने अपने गीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 अरब डॉलर की हवेली की भी आलोचना की थी।

Exit mobile version