Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युद्ध पर लगेगा विराम! पुतिन ने यूक्रेन को दिया सीधी वार्ता का प्रस्ताव

Putin offers Ukraine direct talks

Putin offers Ukraine direct talks

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने रविवार को इस्तांबुल में 15 मई को यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा और कहा कि इसका उद्देश्य स्थायी शांति स्थापित करना तथा युद्ध के मूल कारणों को खत्म करना होना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Putin) ने कहा, रूस इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव दे रहा है ताकि संघर्ष के मूल कारणों को कम किया जा सके और लंबे वक्त तक स्थायी शांति बहाल की जा सके।

पुतिन (Putin) ने साल 2022 में रूसी हमले के तुरंत बाद विफल वार्ता का जिक्र करते हुए कहा, वार्ता तोड़ने के पीछे रूस नहीं, बल्कि यूक्रेन था। जिसने साल 2022 में वार्ता को तोड़ दिया था। फिर भी हम प्रस्ताव कर रहे हैं कि कीव बिना किसी पूर्व शर्त के फिर से सीधी बातचीत शुरू करें।

पुतिन ने कहा, ‘हम कीव अधिकारियों को गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने की पेशकश करते हैं।’

सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने हेतु युवाओं का आह्वाहन किया

उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन जैसा कहता है, हमारा प्रस्ताव उसी पर आधारित है। हमारा प्रस्ताव मेज पर है, अब इसका फैसला यूक्रेन के अधिकारियों और उनके क्यूरेटर्स पर निर्भर है। ऐसा मालूम होता है कि ये उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारणों से प्रेरित है, न कि अपने लोगों के हितों से।’

Exit mobile version