Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

PWD कर्मी ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस पर लगा उत्पीड़न का आरोप

Poision

Poision

लखनऊ। अलीगंज के डण्डईया में किराए के मकान में रहने वाले पीडब्ल्यूडी कर्मी सचिन कुमार पाण्डेय ने जहर खाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। एसीपी अलीगंज सै. अली अब्बास के अनुसार सचिन मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। अलीगंज के डण्डईया में वह किराए के मकान में रह रहे थे।

शुक्रवार को उन्होंने जहर खा लिया था। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोरोना केस बढ़ने पर सीएम योगी एक्शन में, अफसरों को दिये ये निर्देश

वहीं, सहकर्मियों ने अलीगंज पुलिस पर सचिन को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version