Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह में किया गया क्वांरटाइन, जानिए पूरा मामला

साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

गिरिडीह। उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज को झारखंड के गिरिडीह जिले में होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे थे। गिरिडीह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शनिवार को वह सड़क मार्ग से गिरिडीह से धनबाद वापस लौट रहे थे।

अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, प्रदेश में अराजकता के हालात

इसी दौरान अधिकारियों ने पीरटांड़ इलाके में उन्हें रोक लिया और कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी सरकारी दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए क्वारंटाइन रहने को कहा। इसके बाद अधिकारियों ने गिरिडीह शहर के शांति भवन में सांसद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया।

इससे पूर्व सांसद साक्षी महाराज के काफिले को रोकने के बाद उन्होंने गिरिडीह प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर एतराज जताया। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे सड़क मार्ग से आए हैं, ऐसे में उन्हें क्वारंटाइन में रहने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार की जारी निर्देश के आलोक में उन्हें क्वारंटाइन में रहना ही होगा।

लखनऊ के VVIP इलाके में हत्याकांड पर सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

राज्य के गृह आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए निर्धारित संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है। इसके अनुसार, राज्य में प्रवेश करने वालो को 14 दिन के होम क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य किया गया है।

Exit mobile version