Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म Raat Baaki Hai का पहला टीजर हुआ रिलीज

Raat Akeli Hai

रात बाकी है

नई दिल्ली| स्ट्रीमिंग प्लैटफार्म की अपकमिंग फिल्म ‘रात बाकी है’ का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। डायरेक्टर अविनाश दास के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, धोखा और बदले की कहानी है। फिल्म अतुल सत्य के नाटक ‘बालगंज 1990’ पर बनी है। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है।

नई ‘अंजली भाभी’ बोलीं, मैं नेहा मेहता नहीं बन सकती, एंटरटेन कर सकती हूँ

फिल्म में राहुल देव, अनूप सोनिया और पाओली डैम लीड रोल में हैं। राजस्थान में हयात होटल में इसकी शूटिंग की गई है। 35 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत होटल में वाणी चोपड़ा की मर्डर मिस्ट्री से हुई है। टीजर में अनूप और राहुल को दिखाया गया है जो इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना चाहते हैं।

फिल्म एक रात के आसपास घूमती है। मर्डर के अलावा फिल्म में दो लोगों की भी कहानी चलती है जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और लगभग 12 साल बाद मिलते हैं। इन सभी का लिंक वाणी चोपड़ा नाम की एक लड़की के मर्डर से है। किसी भी मर्डर मिस्ट्री फिल्म की ही तरह इसमें भी कहा जाता है कि, “खूनी कोई भी हो बच नहीं पाएगा।”

जी5 ने अपने सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज करते हुए लिखा है, “सबसे अंधेरी रात का खुलासा”। बता दें, रात बाकी है वेब सीरीज़ 20 नवंबर 2020 को आने वाली है।

कुछ दिन पहले सेट की कुछ फोटो शेयर करते हुए अविनाश ने लिखा था, “हर कहानी की एक यात्रा होती है। आज एक और यात्रा पूरी हुई। कोविड काल में बहुत सारी घबराहटों और आकांक्षाओं के साथ शुरू हुई यह यात्रा एक खूबसूरत इत्मीनान के साथ खत्म हुई। आखिरी दिन अपने दो असिस्टेंट के साथ दो शॉट के बीच का ये पल, गीत जमीनी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

अच्छे अभिनेता, अच्छे टेक्नीशियन्स और अच्छे निर्माता अगर आपके आसपास होते हैं तो आपको लगता है कि रात की सुबह होनी ही नहीं चाहिए। हमारे लिए ये रात लेकिन खत्म होती है, आप सभी के लिए अभी रात बाकी है। नवंबर में जी5 पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग शिड्यूल की गई है। तब तक हम सब मिलकर इंतजार करेंगे।”

Exit mobile version