Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राफेल टचडाउन : हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन, भारत के लिए गर्व का क्षण : शाह

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को जिस लड़ाकू विमान का इंतजार था। वह बुधवार को पांच राफेल लड़ाकु विमान के अंबाला एयरबेस पर प​हुंचे के साथ अब खत्म हो गया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “राफेल टचडाउन हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भारत के लिए गर्व का क्षण! ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं जो आकाश में किसी भी चुनौती को विफल करने में सक्षम हैं। मुझे यकीन है कि राफेल हमारे वायु योद्धाओं को हमारे आसमान को अपनी श्रेष्ठता से बचाने में मदद करेगा।”

फ्रांस के साथ हुए सौदे के तहत राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप हरियाणा के अंबाला एयरबेस पहुंच गई है।

इन 5 राफेल जेट को रिसीव करने के लिए एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अंबाला एयरबेस पर मौजूद थे। जहां पर उन्होंने विमानों के पहुंचे पर स्वागत किया है। सुरक्षा के लिहाज में अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है।

 

रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘बर्ड्स भारतीय वायुसीमा में पहुंच गई हैं भारतीय वायुसीमा में पहुंच गई हैं। हैप्पी लैंडिंग इन अंबाला।’

27 जुलाई को फ्रांस के मेरिग्नाक बेस से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हुए थे। लगातार 7 घंटे तक उड़ान भरते हुए कल शाम को अबूधाबी के करीब अल-दफ्रा फ्रेंच एयरबेस पर पहुंचे। थोड़ी देर में ये विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड कर जाएंगे।

यूएई की सरजमीं से जब राफेल विमानों ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली। जब ये विमान अरब सागर से निकले तो INS कोलकाता कंट्रोल रूम से ही उनका स्वागत किया गया। इस दौरान INS कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, ‘इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर। मे यू टच द स्काई विद ग्लोरी, हैप्पी हंटिंग. हैप्पी लैंडिंग.’

राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गए हैं। कंट्रोल रूम ने इन पांचों विमानों का स्वागत किया और बेस्ट ऑफ लक कहा। ये विमान  अंबाला पहुंच गए हैं।

Exit mobile version