Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत की धरती पर सुरक्षित लैंड हुआ राफेल विमान, देखें VIDEO

राफेल विमान की लैंडिंग का देखें VIDEO

राफेल विमान की लैंडिंग का देखें VIDEO

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे ने भारत में सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। फ्रांस से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक लम्हे का वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया कि “विमान अंबाला में सुरक्षित लैंडिंग कर चुके हैं। राफेल कॉम्बैट विमानों के भारत की धरती को छूते ही सैन्य इतिहास के नए युग की शुरुआत हो गई है। ये मल्टीरोल विमान की वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।

मेरिगनेक एयरबेस से सात घंटे से अधिक उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सोमवार को अल धाफरा एयरबेस पर विमानों का जत्था उतरा था। यह फ्रांस से भारत के लिए उड़ान के दौरान एकमात्र पड़ाव था. इन विमानों के भारतीय हवाईक्षेत्र में प्रवेश करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने कहा कि भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया। 30,000 फुट की ऊंचाई पर एक फ्रांसीसी टैंकर से हवा में इन लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा गया था।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने अंबाला में विमानों की अगवानी की

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने अंबाला में विमानों की अगवानी की। राफेल लड़ाकू विमान भारत के दो दशकों में लड़ाकू विमानों का पहली बड़ी आपूर्ति है। इनसे भारतीय वायु सेना की लड़ाकू क्षमताओं को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version