Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत की संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन एक बड़ा संदेश : राजनाथ

राफेल की वायुसेना में एंट्री Defense Minister Rajnath Singh

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच गुरुवार को पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है। इस अवसर पर मैं अपनी आर्म्स फोर्सिज सहित सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। हम दोनों ने एक दूसरे को समझा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक भागीदारी है जो समय के साथ मजबूत हो रही है। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और संपूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं। राफेल इंडक्शन पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है, खासकर हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए। हमारी सीमाओं पर हाल के दिनों में जो तनाव का माहौल बना है, ऐसे समय पर ये इंडक्शन अहम है।

राजनाथ ने इशारों-इशारों में चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन अहम है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेंगे। वहीं पर्ली ने कहा कि यह हमारे देशों के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।

यूपी से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, राजस्‍थान और हरियाणा के लिए कल से

अपनी हालिया विदेश यात्रा में, मैंने भारत के दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा। मैंने सभी को किसी भी परिस्थिति में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करने के अपने संकल्प के बारे में अवगत कराया। हम इसके लिए हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके बाद फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देशों के लिए एक उपलब्धि है। हम एक साथ मिलकर भारत-फ्रांस के रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ-साथ अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय निर्माताओं के एकीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।

मेरे परिवार को लगता है कि मेरा करियर समाप्त हो गया है- संदीप सिंह

वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर भारी पड़ेगा। स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी के दौरान अंबाला एयरबेस में फ्लाईपास्ट किया।

इसकी बल में विधिवत तौर पर एंट्री हुई। सबसे पहले सर्वधर्म प्रार्थना हुई। फिर वायुसेना के तेजस, सुखोई सहित कई अन्य विमानों ने एयर शो में हिस्सा लिया। इसके बाद प्रक्रिया के तहत राफेल को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।

Exit mobile version