Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रघुवंश बाबू का अंतिम संस्कार आज, पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

रघुवंश बाबू का अंतिम संस्कार

रघुवंश बाबू का अंतिम संस्कार आज

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम पटना पहुंच गया। साथ ही आज उनका अंतिम संस्कार वैशाली में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रघुवंश प्रसाद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत अंतर्गत पानापुर पहेमी गांव में होगा।

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली से सेवा विमान से पटना पहुंचा। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और प्रशंसक मौजूद थे। पार्थिव शरीर के आते ही लोग रघुवंश बाबू अमर रहे का नारा लगाने लगे। इसके बाद डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर बिहार विधानमंडल परिसर लाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के अलावा नीतीश मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और विधायकों ने डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आलिया भट्ट की फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ सुशांत की थ्रोबैक फोटो वायरल

इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर कौटिल्य नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में उनके क्षेत्र के लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया।

उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ वैशाली जिले में उनके गांव शाहपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर गंगा के किनारे हसनपुर घाट पर किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे हसनपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

Exit mobile version