Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार व देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन Raghuvansh Prasad Singh died

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

 

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बिहार एवं पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि रघुवंश प्रसाद जमीन से जुड़े हुए नेता थे। गरीबों के हित की राजनीति आजीवन करते रहे। उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास की हमेशा चिंता की। वे देशभर में लोकप्रिय थे। प्रखर नेता के रूप में जाने जाते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को साहस प्रदान करें।

गरीबों और ग्रामीण विकास के सशक्त स्वर रहे रघुवंश प्रसाद : वेंकैया नायडू

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद का रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? नि:शब्द हूं, दुःखी हूं, बहुत याद आएंगे : लालू

पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे डॉ. सिंह को अभी हाल में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इससे पूर्व कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए थे। बाद में तबीयत खराब होने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था । उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

Exit mobile version